भारत ने मुनीर की गिदड़भभकी का दिया जवाब, कहा- न्यूक्लियर धमकी पाक की पुरानी आदत, भारत झुकेगा नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर द्वारा भारत को अमेरिकी धरती से परमाणु धमकी देने पर भारत ने सोमवार को कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी और गैरजिम्मेदाराना आदत है, जिस पर भारत कभी भी झुकने वाला नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा करना अच्छे से आता है और यह किसी भी तरह की न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, “किसी मित्र देश की धरती से इस तरह की टिप्पणियाँ खेदजनक हैं। ऐसे बयान न केवल गैरजिम्मेदाराना हैं, बल्कि उस देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हैं, जहां परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर भरोसा नहीं किया जा सकता।” मुनीर इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं। रविवार को एक कार्यक्रम में उसने कहा था कि हम भारत में सिंधु नदी पर डैम बनने का इंतजार करेंगे, और भारत जब ऐसा कर लेगा तो फिर 10 मिसाइल मारकर उसे गिरा देंगे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बुरी तरह पिटने वाले पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने भारत को अमेरिकी जमीन से न्यूक्लियर धमकी दी है। आसिम मुनीर ने ये धमकी, टाम्पा के ग्रैंड हयात होटल में पाकिस्तान मूल के कारोबारी अदनान असद की तरफ से रखे गये एक डिनर कार्यक्रम में दी है, जिसमें करीब 120 पाकिस्तानी डायस्पोरा के सदस्य मौजूद थे। फील्ड मार्शल मुनीर अमेरिका की मध्य कमान के कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल होने फ्लोरिडा आया था। इस समारोह में इजराइल के रक्षा बलों का एक प्रतिनिधि भी मौजूद था। यह दो महीने में उनकी अमेरिका की दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह 14 जून को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल हुआ था। इसके अलावा मुनीर ने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में दो घंटे की लंच मीटिंग की थी। यह बैठक बंद कमरे में हुई थी। यह पहली बार था जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ की मेजबानी की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह