भैंस लेकर दुमका जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल, भैंस की भी गई जान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पथरगामा : प्रखंड थाना क्षेत्र के माल रामपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उनके साथ चल रही भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माल निस्तारा गांव निवासी सुबोध यादव अपने जीजा रूपेश यादव (26 वर्ष), पिता अरविंद यादव, निवासी बेलूडीह गांव, सरैयाहाट प्रखंड (दुमका) के साथ भैंस लेकर पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान माल रामपुर के समीप एनएच-133 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके साथ चल रही भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मोहन पासवान ने जांच के बाद रूपेश यादव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल सुबोध यादव का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना को अंजाम देकर फरार अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना में शामिल वाहन की जल्द पहचान कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की