मंत्री हफीजुल हसन की पीएचडीडी डिग्री सीबीआई करेगी जांच , सियासत तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राज्य  सरकार के जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की मुश्किलें बढ़ सकती है  उनकी पीएचडी डिग्री की वैधता और संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर उठे सवालों की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की डीआईजी जया रॉय ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा भेजे गए आरोप पत्र को संज्ञान में लेते हुए सीबीआई निदेशक को पत्र भेजा है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 3 मई को एनआईए को पत्र भेजकर मंत्री की पीएचडी डिग्री को फर्जी बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने “सोशल वेलफेयर और पॉलिटिक्स इन मॉडर्न सोसाइटी” विषय पर पीएचडी का दावा किया है, जो कि भारत वर्चुअल ओपेन यूनिवर्सिटी से प्राप्त बताई गई है। यह संस्था न तो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और न ही किसी राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है।

आरोप है कि इस तथाकथित यूनिवर्सिटी को “कॉन्सेप्ट एजुकेशन ट्रस्ट” नामक संस्था चला रही है, जो विदेश में नौकरी और एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी कर रही है। इस ट्रस्ट के पाकिस्तान से संबंध होने की भी बात कही गई है। मरांडी ने आरोप लगाया कि संस्था खुद को ईस्ट अफ्रीका की सेंट्रल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड बताती है और इसके चांसलर को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में उपाधि दी गई थी।

भाजपा ने इस पूरे मामले को देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए इसकी गहन जांच की मांग की है। आरोप सामने आने के बाद मंत्री हफीजुल हसन ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से संबंधित पोस्ट और तस्वीरें हटा ली हैं, वहीं संबंधित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी 30 अप्रैल से बंद कर दी गई है। जब इस मामले में मंत्री हफीजुल हसन से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने जवाब दिया कि वह फिलहाल कुछ नहीं कह सकते और बाद में इस पर बात करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर