पाकुड़िया में भाजपा द्वारा आयोजित बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिकों का नाम शामिल हो और बीएलए-2 कार्यकर्ता पूरी सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।





