महागामा में सपन कुमार मंडल बने डीडीओ, शिक्षकों से बोले- समय पर होगा वेतन भुगतान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में गुरुवार को मध्य विद्यालय महादेव बथान के शिक्षक सपन कुमार मंडल को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) बनाए जाने पर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए सपन कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षक हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और उनकी ओर से किसी भी शिक्षक को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके कार्यों के शीघ्र निष्पादन के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में झारोटेफ के जिला संयुक्त सचिव सह अनुमंडल प्रभारी मुरारी प्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, सनातन कुमार दास, नियाज अहमद, शहजाद अनवर, शाह आलम, कृष्णा कुमारी, सोनी वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने सपन कुमार मंडल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित