महेशपुर में 5.96 करोड़ की लागत से बन रहा पुल 5 साल से अधूरा, ग्रामीणों को नाव से आवागमन की मजबूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के डंडखोरा प्रखंड के महेशपुर में करीब 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले चार से पांच वर्षों से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य ठप होने के कारण हजारों ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह पुल बस्तोल-सोनैली मार्ग पर मखना पटहारा, महेशपुर होते हुए कदवा प्रखंड के भोगांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनाया जा रहा है। यह मार्ग डंडखोरा, प्राणपुर और कदवा प्रखंडों के साथ-साथ जिला मुख्यालय तक आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पुल अब तक लोगों के उपयोग के लिए तैयार नहीं हो सका है।

फिलहाल पुल के नीचे प्रशासन द्वारा बनाया गया अस्थायी डायवर्सन ही आवागमन का एकमात्र विकल्प है। लेकिन बारिश और बाढ़ के दौरान यह डायवर्सन पूरी तरह पानी में डूब जाता है, जिससे सड़क संपर्क टूट जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। इसका सबसे अधिक असर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों पर पड़ता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को