मां आनंदी संस्था ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री**

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। मां आनंदी संस्था की ओर से सबौर स्टेशन चौक पर बाढ़ की भीषण विभीषिका झेल रहे प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। बाढ़ के कारण कई परिवार पूरी तरह बेघर हो चुके हैं और उनके सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

मानवीय पहल के तहत सबौर के कुछ प्रमुख एवं गणमान्य लोगों की मदद से वास्तविक रूप से जरूरतमंद और बेघर परिवारों को चिन्हित किया गया। इसके बाद संस्था की ओर से प्रभावित लोगों के बीच जरूरत के अनुसार कपड़े, सूखा राशन, साड़ी और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। संस्था के इस प्रयास से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली।

इस दौरान संस्था की ओर से कहा गया कि राहत सामग्री केवल एक तात्कालिक सहायता है। प्रशासन और चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बाढ़ से बचाव के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम और स्थायी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि हर वर्ष आम नागरिकों को अपना घर-बार छोड़कर सड़कों पर आने को मजबूर न होना पड़े। बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्थायी सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन मिलना उनका अधिकार है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत