मेहरमा में स्कूली बच्चों से ट्रैक्टर पर साइकिल लोड कराने का मामला, वायरल तस्वीर से उठे कई सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र से सामने आई एक तस्वीर ने शिक्षा व्यवस्था और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल तस्वीर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरारी के स्कूल ड्रेस पहने छात्र ट्रैक्टर पर साइकिलें लोड करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये साइकिलें सरकारी योजना के तहत विद्यार्थियों के वितरण के लिए लाई गई थीं।

घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सफाई देते हुए कहा कि बच्चों को विद्यालय की ओर से नहीं बुलाया गया था, बल्कि वे स्वयं वहां पहुंच गए थे। हालांकि इस बयान के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। यदि बच्चों को स्कूल की ओर से नहीं बुलाया गया था, तो विद्यालय समय के दौरान वे स्कूल ड्रेस में प्रखंड कार्यालय तक कैसे पहुंचे और प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों से इस तरह का शारीरिक श्रम कराना उचित नहीं है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि विभाग मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा