मोदी की रैली में नादिया जा रहे चार भाजपा समर्थकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पीएम ने जताया दुख

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार सुबह तहेपुर में होने वाली रैली में शामिल होने जा रहे चार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों की नदिया जिले में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह घटना कृष्णानगर–राणाघाट रेल खंड पर तहेपुर और बड़कुल्ला रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। मृतक उन करीब 40 भाजपा समर्थकों के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने मुर्शिदाबाद से तहेपुर जाने के लिए एक बस किराए पर ली थी। वे प्रधानमंत्री की बैठक और मटुआ-बहुल राणाघाट लोकसभा क्षेत्र में होने वाली सार्वजनिक रैली में शामिल होने जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि सुबह-सुबह समूह के पांच सदस्य रेलवे ट्रैक के पास बस से उतरकर लुघुशंका के लिए पटरियों पर चले गए। उसी समय उसी लाइन पर अचानक एक ट्रेन आ गई। क्षेत्र में घने कोहरे के कारण वे ट्रेन की आवाजाही को समय पर नहीं देख पाए। पटरी से हटने से पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गए। तीन भाजपा समर्थकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को बाद में बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए कृष्णानगर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने ले जाया गया। दो अन्य को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी मृतक मुर्शिदाबाद जिले के बरान थाना क्षेत्र के बरान इलाके के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह रैली राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में मटुआ समुदाय की बड़ी आबादी है, जो क्षेत्र की चुनावी राजनीति में अहम भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री का यह दौरा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच मतदाताओं को आश्वस्त करने के लिए भाजपा के जनसंपर्क प्रयासों का हिस्सा भी माना जा रहा है। पार्टी नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है, जबकि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि समर्थक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित थे। इस बीच, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी और लोगों से विशेषकर सर्दियों की सुबह रेलवे पटरियों से दूर रहने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा, जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की दुखद मौत हुई है, उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम सब साथ हैं। हमारी सरकार पश्चिम बंगाल के उन हिस्सों को आधुनिक कनेक्टिविटी देने के लिए लगातार काम कर रही है, जिन्हें लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर