रांची में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर नकाबपोश अपराधियों की फायरिंग, हवलदार घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राजधानी के खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमने पंचायत स्थित निर्मल महतो चौक पर रविवार देर रात अपराधियों ने पुलिस गश्ती दल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस वारदात में हवलदार राम शरिक शर्मा के पैर में गोली लग गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार गश्ती दल में अवर निरीक्षक रवि सोनी, एक हवलदार और एक आरक्षक शामिल थे। देर रात नकाबपोश अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अपराधी कार और बाइक पर सवार थे। फायरिंग के दौरान एक गोली पास के मकान के दरवाजे पर भी लगी, जिससे गोली का निशान स्पष्ट दिख रहा है। वहीं घटनास्थल से अपराधियों के हेलमेट का टूटा हुआ हिस्सा बरामद किया गया है। घटना के बाद खलारी एसडीपीओ रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में देर रात से सुबह चार बजे तक पुलिस ने लगातार छापेमारी की। पुलिस ने संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी और एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार व एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों