रांची में बनेगा विश्वस्तरीय मेडिको सिटी, ADB ने दी ₹2800 करोड़ की मंजूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और ऊँचाई देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राजधानी रांची के रिमपास (RINPAS) परिसर के समीप विश्वस्तरीय मेडिको सिटी का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने ₹2800 करोड़ की सहायता को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे “झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव” करार दिया। उन्होंने कहा, “अब झारखंड के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मेडिको सिटी में हृदय, किडनी, लीवर समेत सभी जटिल रोगों के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी।” परियोजना की प्रमुख अंश 12 मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण नर्सिंग, फार्मेसी और पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक्स एवं क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र डिजिटल हेल्थ सिस्टम और टेलीमेडिसिन की सुविधा ज़िला स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों का आधुनिकीकरण ग्रीन बिल्डिंग तकनीक आधारित पर्यावरण-अनुकूल अस्पताल PPP मॉडल से निजी क्षेत्र की भागीदारी उच्चस्तरीय बैठक में बने अहम निर्णय इस परियोजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, स्टेट हेल्थ सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा और ADB की प्रतिनिधि सोनालिनी खेत्रपाल शामिल रहीं। मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल “सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊँचाई नहीं देगी बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास की धुरी भी बनेगी।” झारखंड बनेगा हेल्थ डेस्टिनेशन विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिको सिटी के निर्माण से रांची न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे पूर्वी भारत का हेल्थ डेस्टिनेशन बनेगा। यह परियोजना झारखंड की आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें