राजद-कांग्रेस ने भूमिहारों पर लगाया दांव, – दोनों दल 20 भूमिहार उम्मीदवार उतारने की तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन के भीतर रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजद और कांग्रेस ने अब अपनी परंपरागत MY (मुस्लिम-यादव) राजनीति से आगे बढ़कर अगड़े वर्गों, खासकर भूमिहारों पर भरोसा जताया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और राजद दोनों मिलकर लगभग 20 भूमिहार उम्मीदवारों को टिकट देने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने अपनी ओर से 22 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है, जिनमें 10 भूमिहार नेता शामिल हैं। कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे भूमिहार उम्मीदवार: बिक्रम से अनिल शर्मा वैशाली से ई. संजीव बेगूसराय से अमिता भूषण हिसुआ से नीतू सिंह भागलपुर से अजित शर्मा लखीसराय से अनीश कुमार गोबिंदगंज (मोतिहारी) से गप्पू राय वारिसलीगंज से मंटन शर्मा बरबीघा से त्रिशूलधारी सिंह टिकारी से भी एक भूमिहार नेता को टिकट देने की तैयारी है। हालांकि, महागठबंधन में अभी सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति नहीं बनी है, लेकिन कांग्रेस, राजद और वाम दल अपने-अपने प्रत्याशियों को सिंबल देने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि आज शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है, क्योंकि पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख कल (17 अक्तूबर) है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव तेजस्वी यादव की नई रणनीति का हिस्सा है। एक समय ‘भूराबाल साफ करो’ का नारा देने वाली राजद अब भूमिहारों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है। सूत्रों के अनुसार, राजद भी 10 भूमिहार उम्मीदवारों को टिकट दे सकती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि राजद-कांग्रेस का यह ‘अगड़ा कार्ड’ बिहार की सियासत में कितना कारगर साबित होता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की