राहुल गांधी ने जाना शिबू सोरेन का हाल, हेमंत सोरेन से भी मिले…

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और गुरुजी से भेंट की। उन्होंने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रहीं। इसके अलावा झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक विकास कुमार मुंडा ने भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और गुरुजी से भेंट की। उन्होंने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रहीं। इसके अलावा झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक विकास कुमार मुंडा ने भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मरांडी ने कहा कि ईश्वर शिबू सोरेन को कुशल स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि उनका सान्निध्य हम सभी को पुनः प्राप्त हो सके। ज्ञात हो कि 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 19 जून से भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम गहन निगरानी रख रही है। उनसे मिलकर कुशलक्षेम जानने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को