लिट्टीपाड़ा एसबीआई में विधिक जागरूकता शिविर, स्थाई लोक अदालत और बैंकिंग अधिकारों की दी गई जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की लिट्टीपाड़ा शाखा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को स्थाई लोक अदालत की सेवाओं, जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान और बैंकिंग अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य मो. अबरारुल हक तथा एसबीआई लिट्टीपाड़ा शाखा के शाखा प्रबंधक ज्ञानेश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों को स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उसके अधिकार क्षेत्र और सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि स्थाई लोक अदालत के माध्यम से बैंकिंग, बिजली, बीमा सहित विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का समाधान आपसी सहमति के आधार पर किया जा सकता है। वहीं, सदस्य मो. अबरारुल हक ने बताया कि गरीब, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन सहित पात्र व्यक्ति बैंकिंग और अन्य सुलह योग्य मामलों में उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।

शिविर के दौरान एसबीआई लिट्टीपाड़ा शाखा की ओर से बैंकिंग सुविधाओं, ग्राहकों के अधिकारों और विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बैंक कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर भरत कुमार साहा, बैंक ग्राहक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित