वफादार कुत्ते की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एसडीपीओ विजय कुमार के सरकारी आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा भारतीय नाग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: महेशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार के सरकारी आवास पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) मुख्य दरवाजे से घर के अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। समय रहते खतरे का पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

सबसे पहले सांप को एसडीपीओ के पालतू कुत्ते ने देखा। कुत्ते ने लगातार भौंककर घर में मौजूद सभी लोगों को संभावित खतरे के प्रति सतर्क कर दिया। उसकी वफादारी और सतर्कता की बदौलत परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक (स्नेक रेस्क्यूअर) अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए अत्यंत विषैले भारतीय नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया। काफी सावधानी के साथ सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यूअर अशरफुल शेख ने बताया कि स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, न ही उसे मारने का प्रयास करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें। समय पर सतर्कता और सही कार्रवाई से किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और