विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करना मुख्य लक्ष्य – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में IQAC, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, की बैठक आयोजित

दिनांक 18 मई को अपराह्न 2 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के गांधी सभागार में कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ,
आईक्यूएसी के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा, आनेवाले दिनों में IQAC के द्वारा विश्वविद्यालय की अकादमिक और शोध संबंधी गुणवत्ता में वृद्धि के प्रयासों को कैसे बढ़ाया जाए। इस संदर्भ में कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सदस्यों के साथ गहन विमर्श और संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में विश्वविद्यालय के लिए गुणवत्ता के मानक पर विस्तृत तौर पर चर्चा की गई, इस दौरान शिक्षण, सीखने की प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों के लिए विशेष मानदंड विकसित करना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके लिए संकाय सदस्यों को नए शिक्षण तकनीकों को अपनाने की बात पर बल दिया गया। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने इस बात को दुहराया कि विश्वविद्यालय में संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों का व्यवस्थित डेटा का संकलन रखा जाना अत्यावश्यक है। उन्होंने आगामी NAAC आगमन को लेकर कहा कि NAAC के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष वार्षिक गुणवत्ता आश्वासन रिपोर्ट को तैयार कर रखा जाए, ताकि NAAC निरीक्षण के दौरान सारे आंकड़े व्यवस्थित रहे। बैठक में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के विभिन्न सदस्यों के साथ विमर्श और संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों से फीडबैक लेना और उनका विश्लेषण करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। इस दौरान सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों को साझा किया। इस बैठक में कुलपति डॉ राजीव मनोहर, कुलसचिव डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी, IQAC के समन्वयक डॉ खुर्शीद अख्तर, सदस्य डॉ अनुपम कुमार, डॉ गीतांजलि सिंह, डॉ अभय कृष्ण सिंह, डॉ शालिनी लाल, डॉ शमा सोनाली, डॉ विनय भरत और डॉ अभय सागर मिंज की मौजूदगी रही। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा