विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न होटलों व लॉजों आदि में तलाशी सह छापामारी अभियान चलाया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष,भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद द्वारा जिले के विभिन्न होटलों व लॉजों आदि में तलाशी सह छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल संचालकों को आवश्यक निर्देश देते हुए बाहर से आने वाले लोगों को बिना पहचान पत्र के कमरा नहीं देने की बात कही। बताया गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान संदिग्ध लोग भी जिले में आ सकते हैं। ऐसे में होटल मालिकों को सावधान रहना है। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा नहीं देना है। होटल में आने-जाने वालों का पूरा विवरण रजिस्टर में प्रतिदिन अंकित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कानूनी कार्रवाई होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न

बैंक हड़ताल से प्रभावित हुआ कामकाज, शनिवार-रविवार बंद रहेंगी शाखाएं शुक्रवार को बैंक पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा, विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल

कटिहार। देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर शुक्रवार को कटिहार में भी देखने को मिला। कटिहार क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा।