विधायक शुभानन्द मुकेश ने बोड़ा पाठकडीह पंचायत के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक शुभानन्द मुकेश ने सन्हौला प्रखंड अंतर्गत बोड़ा पाठकडीह पंचायत के विभिन्न गांवों का परिभ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। विधायक ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया।

परिभ्रमण के दौरान विधायक शुभानन्द मुकेश ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोड़ा पाठकडीह में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं के साथ विकास कार्यों, शिक्षा व्यवस्था, सड़क, नाली, पेयजल समेत विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका समाधान कराना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी लगातार नजर रखी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान जदयू के जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विजय मंडल, जिला महासचिव कैलाश मंडल, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष अमन कुमार, पंचायत अध्यक्ष नीलांबर केसरी सहित पंचानंद मंडल, रजनीश भारती, संतोष साह, गोपाल मंडल, सुनील सिंह, इंद्रदेव सिंह, विकास सिंह, राजीव सिंह, भवेश केशरी और मनोज सिंह मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी-कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने