कटिहार। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (हम) के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार उपाध्याय को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भारत सरकार के केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन एवं पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन एवं पूर्व मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें प्रदेश महासचिव के साथ कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज का प्रभारी बनाया गया था। इन सभी जिलों में पार्टी के सदस्यों द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया गया।
वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में लघु उद्योग लगाने को लेकर योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।





