उधवा:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर शुक्रवार को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा एवं सिद्धो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जानकारी के अनुसार उधवा चौक स्थित सिद्धो-कान्हु व खरदांग मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय,प्रमुख स्टेनशिला सोरेन,उप प्रमुख मामलोत शेख,मनरेगा बीपीओ गगन बापू,मोहनपुर पंचायत के मुखिया भैय्या किस्कू, पंचायत सचिव मोनिका किस्कू, सद्दाम हुसैन ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल




