सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम पहुंची साहिबगंज, संजय जायसवाल के खदान की मापी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:अवैध खनन मामले में बुधवार को 4 सदस्यीय टीम फिर साहिबगंज पहुंची। टीम सुबह मंडरो अंचल के पकड़िया मौजा पहुंची। यहां टीम ने संजय जायसवाल के जय माता दी स्टोन वर्क्स के खदान का अवलोकन कर खदान की मापी की। टीम ने खदान की लंबाई, चौड़ाई व गहराई की मापी कराई। सीबीआई ने कई जगह मापी करते हुए दस्तावेजों का मिलान किया। ज्ञात हो कि इस मामले में गवाह बने प्रधान विजय हांसदा के मुकरने के बाद मामला सीबीआई के हाथ चला गया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में विजय हांसदा के दर्ज कोर्ट कंप्लेन और एसटी-एससी थाने में दर्ज केस को 18 अगस्त 2023 को सीबीआई ने टेक ओवर कर लिया था। जिसके बाद 5 नवंबर को सीबीआई ने झारखंड, बिहार व बंगाल में 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। तब से अब तक सीबीआई की टीम यहां कई बार आ चुकी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे