सूर्या हांसदा एनकाउंटर की जांच करेगी एनसीएसटी टीम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। सूर्या हांसदा एनकाउंटर प्रकरण की जांच के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की नौ सदस्यीय टीम 24 अगस्त को गोड्डा पहुंचेगी। टीम ललमटिया प्रखंड के डकैता गांव जाकर मृत आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के परिजनों से मिलेगी और मौके का निरीक्षण करेगी। आयोग की टीम का नेतृत्व सदस्य डॉ. आशा लकड़ा और निरुपम चकमा करेंगे। टीम में सदस्य सचिव वाईपी यादव, सलाहकार एचआर मीना, सुभाष रशिक सोरेन, राहुल यादव, अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। नई दिल्ली से रवाना होकर टीम देवघर हवाई अड्डे पर उतरेगी और वहां से गोड्डा सर्किट हाउस पहुंचेगी। गांव के दौरे के बाद आयोग की टीम शाम को सर्किट हाउस में डीसी अंजली यादव और एसपी मुकेश कुमार के साथ बैठक कर प्रशासन का पक्ष भी सुनेगी। एनसीएसटी के डिप्टी डायरेक्टर आरके दुबे ने गुरुवार को आयोग के इस प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी और मिनट्स जारी किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की