सूर्य हांसदा एनकाउंटर की CID करेगी जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : भाजपा, झाविमो और जेकेएलएम जैसी पार्टियों से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्य हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। अब इसकी जांच सीआईडी करेगी। किसे इस एनकाउंटर पर संदेह है? भाजपा, झाविमो और जेकेएलएम जैसी पार्टियों से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्य हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। अब इसकी जांच सीआईडी करेगी। गोड्डा पुलिस द्वारा बोआरीजोर थाना में दर्ज मुठभेड़ के केस के आधार पर सीआईडी नया मामला दर्ज करेगी। जानकारी के मुताबिक, सूर्या हांसदा के साथ एनकाउंटर की पूरी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है। रिपोर्ट में सीआईडी से जांच की अनुसंशा की गई है। वहीं, गोड्डा पुलिस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने का पूरा घटनाक्रम है। झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपई सोरेन ने इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। मरांडी ने कहा कि यह केवल एक एनकाउंटर नहीं, बल्कि “जन सरोकार से जुड़ी एक आवाज की हत्या” है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि पूरे मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जानी चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की