स्वास्थ्य मंत्री को अमेरिका जाने का मिला निमंत्रण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चिकित्सा प्रणाली लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम पहल की है। इसी क्रम में मंगलवार को एसीटीयूवीआई (यूएसए) के फाउंडर सह सीईओ ड्रैगन स्मिथ ने नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को डलास, टेक्सास (संयुक्त राज्य अमेरिका) के औपचारिक दौरे पर जाने का निमंत्रण सौंपा।

 

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मई में स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम डलास जाकर उन्नत चिकित्सा अवसंरचना, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम और एआई समर्थित डायग्नोस्टिक मॉडल का अध्ययन करेगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस पहल का उद्देश्य झारखंड में रोग पहचान की सटीकता बढ़ाना, उपचार प्रबंधन को दक्ष बनाना और क्लिनिकल परिणामों में सुधार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र की व्यस्तता के कारण वे स्वयं नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हेल्थ एवं टेक्नोलॉजी समिट में शामिल नहीं हो सके, इसलिए अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया।

 

विभागीय कार्ययोजना के अनुसार पहले चरण में सभी मेडिकल कॉलेजों को एआई आधारित हेल्थ सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जिला और सदर अस्पतालों को एकीकृत किया जाएगा।

 

बैठक में अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह