स्वीप कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुंजबोना पंचायत में किया गया। इस दौरान जागरूक करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प भी लिया। बताया कि यह कार्यक्रम विधानसभा आम चुनाव के अन्तर्गत आमजन को चुनाव के बारे में जागरूक करने एवं चुनाव गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने की बात कही। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ कुंजबोना चौक से शिवलांग तक किया गया। मैराथन दौड़ करवाकर सभी खिलाड़ियों के माध्यम से आगामी विधानसभा आम चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मैराथन दौड़ में ये रहे विजेता : मैराथन दौड़ में पाकुड़िया के टोनाई मुर्मू प्रथम, लिट्टीपाड़ा के संतोष मुर्मू द्वितीय, महेशपुर नरेश मरांडी तृतीय, अमड़ापाड़ा के लखन हेम्ब्रम चतुर्थ एवं महेशपुर के समिति यादव पंचम स्थल हासिल किया है। मैराथन दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सह ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह व प्रकाश रावत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, प्रशिक्षक अक्षय बावरी, प्रशिक्षक नारायण चंद्र राय, भैरव मुर्मू, अंकिता कुमारी, मनोज पहाड़ियां, चंदू पहाड़िया, कुणाल सिंह, प्रशांत कुमार पासवान मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न

बैंक हड़ताल से प्रभावित हुआ कामकाज, शनिवार-रविवार बंद रहेंगी शाखाएं शुक्रवार को बैंक पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा, विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल

कटिहार। देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर शुक्रवार को कटिहार में भी देखने को मिला। कटिहार क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा।