हजारीबाग जमीन घोटाला मामला: एसीबी ने तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग। जिले में सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े बहुचर्चित जमीन घोटाले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया । न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। अधिवक्ता अरविंद कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया और बीपी की शिकायत होने की बात कही। हालांकि कोर्ट ने जेल में इलाज कराने की सलाह देते हुए उन्हें जेल भेज दिया। गौरतलब है की तत्कालीन उपायुक्त विनय कुमार चौबे के कार्यकाल से जुड़ा है। भ्रष्टाचार निवारण वाद संख्या 11/2025 में कुल 73 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें 68 नामजद हैं। मामला 25 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। आरोप है कि सरकारी भूदान, वन भूमि, गोचर और गैर मजरूवा भूमि का फर्जी कागजात बनाकर अवैध तरीके से खरीद-बिक्री कर जमाबंदी की गई। एफआईआर में आईपीसी की धाराएं 420, 467, 468, 471, 120(बी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और 13(2) लगाई गई हैं। प्रमुख अभियुक्तों में तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार, अलका कुमारी, अंचल निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजस्व कर्मचारी राम प्रकाश चौधरी और संतोष कुमार वर्मा शामिल हैं। 11 सितंबर 2024 को एसीबी ने शैलेश कुमार के आवास और कार्यालय पर छापेमारी कर गिरिडीह स्थित उनके भाई की दुकान से 18 लाख नकद बरामद किया था। शैलेश कुमार ईडी के सरकारी गवाह के रूप में एक अन्य प्रकरण में भी शामिल हैं। इससे पहले इस घोटाले में विनय सिंह और विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। अलका कुमारी को 7 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्होंने सरकारी गवाह बनने की सहमति देने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद रिहा कर दिया गया। एसीबी अब अन्य अभियुक्तों की भूमि दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी में है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह