होटल ड्रीम स्टार में ठहरे युवकों और कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

साहिबगंज के चौक बाजार स्थित होटल ड्रीम स्टार में ठहरे युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच शनिवार देर रात विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने नगर थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। होटल प्रबंधन ने शराब पीकर हंगामा और कर्मचारियों से मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि युवकों ने होटल कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समीप अवस्थित होटल ड्रीम स्टार में शनिवार देर रात ठहरे कुछ युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णिया जिले के फुलवरिया निवासी विनोद कुमार चौहान अपने कुछ साथियों के साथ होटल के कमरा संख्या 201 और 203 में ठहरे हुए थे। शनिवार देर रात किसी बात को लेकर होटल कर्मचारियों और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। घटना में विनोद कुमार चौहान को मामूली चोटें आईं।
घायल विनोद कुमार चौहान ने नगर थाना में आवेदन देकर होटल कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दर्ज शिकायत में गोपाल कुमार, सुसांत कुमार, राजा कुमार सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
वहीं दूसरी ओर होटल प्रबंधन ने भी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। होटल प्रबंधन का आरोप है कि होटल में ठहरे युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की। होटल के मैनेजर गोपाल कुमार ने दर्ज शिकायत में कुंदन यादव, रूपेश कुमार मंडल, राजू कुमार चौहान, विनोद कुमार चौहान, चंदन चौहान तथा अशोक मंडल को नामजद आरोपी बनाया है।
होटल प्रबंधन के अनुसार संबंधित युवक बड़ी मात्रा में शराब लेकर होटल पहुंचे थे। शराब सेवन के बाद उन्होंने होटल परिसर में हंगामा किया, जिससे अन्य कमरों में ठहरे लोगों को परेशानी हुई। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। होटल प्रबंधन का दावा है कि घटना से संबंधित कुछ दृश्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि होटल के एक दलित कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार घटना को बिहार में लागू शराबबंदी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से कई लोग शराब सेवन के लिए साहिबगंज आते हैं और होटल या लॉज में कमरा लेकर रुकते हैं। चर्चा है कि घटना के बाद संबंधित कमरों की जांच में बीयर के कई खाली कैन भी मिले हैं।
होटल मैनेजर गोपाल कुमार ने कहा कि संबंधित युवक संभवतः शराब अपने सामान में छिपाकर होटल में लेकर आए थे और प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि होटल प्रशासन नियमों के तहत संचालन करता है और किसी भी अवैध गतिविधि का समर्थन नहीं करता।
इधर नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस सभी तथ्यों, आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित