15वें वित्त आयोग की किस्त जल्द होगी जारी, ग्राम पंचायतों में विकास को मिलेगी रफ्तार -दीपिका पांडे सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह नई दिल्ली में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव ने मुलाकात की। इस दौरान 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि को शीघ्र स्वीकृत करने पर जोर दिया गया।बैठक में दीपिका पांडे सिंह ने साफ कहा कि झारखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाना और ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 15वें वित्त आयोग की अगली किस्त जल्द जारी होगी, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे गाँव-गाँव तक पहुँच सके। उन्होंने कहा, “अनुदान जारी होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आधारभूत संरचनाएँ मजबूत होंगी।” इस पर पंचायती राज मंत्रालय के सचिव ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में आरजीएसए (Rural Governance Strengthening Agenda) के अंतर्गत अतिरिक्त फंड सहायता, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 प्रशिक्षण, सैटेलाइट आधारित दूरस्थ शिक्षा सुविधा, ग्राम पंचायतों का सोलराइजेशन और यूनिफाइड पंचायत डिजिटलाइजेशन जैसे प्रस्ताव भी रखे गए। ये प्रस्ताव ग्रामीण प्रशासन और पंचायतों को अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री के साथ झारखंड के विभागीय सचिव मनोज कुमार (आईएएस), निदेशक (पंचायती राज) राजेश्वरी बी., भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के Director (Capacity Building) विपुल उज्जवल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक