16 वित्त आयोग की बैठक में प्रमुख औद्योगिक संघों का भागीदारी के बिना विकास संभव नहीं : चैंबर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची : वित्त आयोग  की बैठक में प्रमुख औद्योगिक संघों को आमंत्रित नहीं करने पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखंड  स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है.

कहा कि उद्योग जगत की भागीदारी और सुझावों को शामिल किये बिना राज्य के विकास के लिए वित्तीय योजनाएं बनाना प्रभावी नहीं हो सकता.

 चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि आयोग की बैठक में उद्योग विभाग द्वारा प्रदेश के महत्वपूर्ण औद्योगिक संघों को आमंत्रित कर, बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक में भाग लेने से रोकना समझ से परे है.

 औद्योगिक संगठन राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी भागीदारी से राज्य के विकास के लिए वित्तीय योजनाएं बनाने में मदद मिल सकती है. कहा कि प्रमुख संघों की अनुपस्थिति में लिये गये निर्णय और बनाई गई योजनाएं राज्य के विकास को प्रभावित कर सकती हैं.  चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि बैठक से पंद्रह दिनों पूर्व उद्योग विभाग (झारखंड) द्वारा सभी औद्योगिक संघों को इस बैठक के लिए सूचित किया गया था किंतु पता नहीं किन कारणों से ऐन मौके पर आयोग की इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया.

 उद्योग विभाग द्वारा बैठक की रूपरेखा तय करने के कारणों को समझना मुश्किल है, लेकिन यह स्पष्ट है कि प्रमुख संघों की अनुपस्थिति में लिये गये निर्णय राज्य के हित में नहीं हो सकते हैं. जेसिया के अध्यक्ष अंजय पचेरिवाल ने कहा कि आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में उद्योग विभाग द्वारा प्रमुख संघों को आमंत्रित करने के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक में आने से वंचित किया जाना चिंतनीय है.

यह निर्णय न केवल अस्वीकार्य है बल्कि यह भी दर्शाता है कि राज्य के विकास में स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी को महत्व नहीं दिया जा रहा है.

 हमारा मानना है कि उद्योग विभाग को इस बैठक में सभी प्रमुख संघों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि राज्य के विकास के लिए प्रभावी निर्णय लिये जा सकें.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित