35% आरक्षण और प्रोत्साहन योजना से बदली बिहार की तस्वीर : अंजुम आरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जदयू : प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा के अंतिम परिणाम में 745 महिला अभ्यर्थियों के चयन पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर महिलाओं की यह सफलता, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार द्वारा दिया गया 35 प्रतिशत आरक्षण और सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।बिहार में महिलाओं को समाज और प्रशासन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूर्व की माननीय श्री नीतीश कुमार की सरकार ने जो वातावरण तैयार किया, उसी का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रही हैं और नेतृत्वकारी भूमिकाओं में अपनी जगह बना रही हैं। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष 1914 महिला अभ्यर्थियों को यह सहायता प्रदान की गई थी, जिनमें से 148 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। यह इस बात का प्रमाण है कि आर्थिक सहयोग और संस्थागत समर्थन मिलने पर महिलाओं की प्रतिभा नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है।

नीतीश कुमार ने हमेशा महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने को प्राथमिकता दी है। पंचायती राज और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण, जीविका समूहों के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल और पोशाक योजनाएं, तथा महिला सुरक्षा और सम्मान को केंद्र में रखकर बनाई गई अनेक योजनाएं आज सामाजिक परिवर्तन की मिसाल बन चुकी हैं। इसी सोच का विस्तार मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना भी है, जो महिलाओं को प्रशासनिक सेवाओं जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि सुशासन की आधारशिला है। बिहार में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी दिलाने के लिए माननीय नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का सकारात्मक प्रभाव आज हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 745 महिला अभ्यर्थियों की सफलता इसी परिवर्तनकारी सोच का बेहतरीन उदाहरण है।

श्रीमती अंजुम

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सुंदरपहाड़ी के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने

मधुश्रावणी में कमल और रंग-बिरंगे फूलों का विशेष महत्व, गोड्डा में नवविवाहिताओं ने की पूजा

गोड्डा: मिथिला संस्कृति के प्रमुख मधुश्रावणी व्रत को लेकर गोड्डा के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल है। 14 दिवसीय अनुष्ठान के छठे दिन नवविवाहिताएं

गोड्डा में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गोड्डा: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

गोड्डा में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से झारखंड में फिर खिलेगा कमल

गोड्डा: बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गोड्डा जिला परिषद में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की