डीएसपीएमयू में विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची, 16 सितंबर। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने स्लाइड प्रस्तुतीकरण और पोस्टर के माध्यम से ओजोन परत के महत्व और संरक्षण से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की।

सहायक प्राध्यापिका डॉ. अमृता लाल ने विषय प्रवेश कराते हुए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की सफलता और वैश्विक स्तर पर ओजोन परत संरक्षण के प्रयासों पर विस्तृत प्रकाश डाला। डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व की गहन जानकारी दी।

जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सजलेंदू घोष ने अपने संबोधन में ओजोन परत को पृथ्वी का सुरक्षा कवच बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने विश्व स्तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और प्रभावी बना दिया। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार, डॉ. एस. घोष, डॉ. अजय कुमार चौधरी, डॉ. के.एम. खान, डॉ. अमृता लाल, डॉ. देबू मुखर्जी, डॉ. अनुशील आनंद, डॉ. पूजा मंडल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रांची में बनेगा विश्वस्तरीय मेडिको सिटी, ADB ने दी ₹2800 करोड़ की मंजूरी

रांची: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और ऊँचाई देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राजधानी रांची के

डीएसपीएमयू में विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची, 16 सितंबर। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य पर जुटी कांग्रेस

जामताड़ा। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जामताड़ा के नारायणपुर स्थित अग्रसेन भवन में शक्ति प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने राजनीतिक हलचल