नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘असोम दिवस’ पर असम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार प्रदेश को विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है।
श्री मोदी ने असोम दिवस’ पर मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज स्वर्गदेव चाओलुंग सुकाफा के विजन को पूरा करने के हमारे संकल्प को दोहराने का अवसर है। श्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, केंद्र और असम में राजग की सरकारें असम की तरक्की को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश में भौतिक और सामाजिक आधारभूत ढांचे बढ़ाने में काफी तरक्की हुई है।
श्री मोदी ने कहा कि ताई-अहोम संस्कृति और ताई भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इससे असम के युवाओं को बहुत लाभ होगा।

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में




