मतदाता सूची शुद्धीकरण में बीएलए-2 की भूमिका महत्वपूर्ण, केवल भारतीय नागरिकों का नाम हो दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पाकुड़िया में भाजपा द्वारा आयोजित बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिकों का नाम शामिल हो और बीएलए-2 कार्यकर्ता पूरी सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।

 

मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिकों का नाम हो, बीएलए-2 रहें सतर्क : अनंत ओझा

पाकुड़िया। आगामी चुनावों की तैयारियों एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर शुक्रवार को पाकुड़िया स्थित भगत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची के शुद्धीकरण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी अहम है।
अनंत ओझा ने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिकों के नाम ही दर्ज हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला होती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रखंड के विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि प्रत्येक बूथ पर एसआईआर अभियान का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र भगत ने किया। प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू, अमृत पांडे, दुर्गा मरांडी, कालिदास मरांडी, मोहन चौबे, देवीधन टुडू, अजय भंडारी, संजीव कुमार भगत, हृदयानंद भगत, विजय भगत, वकील हेम्बरम, दीपक साह, जयसेन बैसरा, लक्ष्मण राय, जलेश्वरी मुर्मू और जुलिन जी सहित प्रखंड के सभी नामित बीएलए-2 कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में