साहेबगंज: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक, एसडीओ ने दिए पारदर्शी व समयबद्ध कार्य के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहेबगंज: राजमहल प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

एसडीओ ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने एसआईआर अभियान में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर प्रखंड एवं निर्वाचन शाखा के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर