गोड्डा में मलेरिया पर सख्ती: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिले में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की वर्तमान स्थिति, जांच, उपचार और जनजागरूकता कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि वर्षा ऋतु में मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस समेत सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से सुंदरपहाड़ी और बोआरीजोर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वा नियंत्रण, साफ-सफाई और नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जून 2026 तक की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके अनुसार जून माह तक जिले में 24,811 रक्त स्लाइड की जांच में 530 मलेरिया संक्रमित मरीज मिले, जिनमें 78 प्लाज्मोडियम विवैक्स (PV) और 452 प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (PF) के मामले शामिल हैं। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 1,24,270 जांचों के मुकाबले 1,403 मलेरिया पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 336 PV और 1,067 PF के मरीज शामिल हैं।

बैठक में बताया गया कि सुंदरपहाड़ी और बोआरीजोर प्रखंड सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं। सुंदरपहाड़ी में जून माह में 401 तथा वर्ष 2026 में अब तक 1,092 मामले सामने आए हैं, जबकि बोआरीजोर में जून माह में 117 और अब तक 273 मामले दर्ज किए गए हैं। उपायुक्त ने इन क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग, इंडोर रेजिडुअल स्प्रे, मच्छरदानी के उपयोग, त्वरित उपचार और जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर लोगों को मलेरिया, डेंगू और अन्य मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक पंचायत एवं गांव स्तर पर स्वयंसेवकों को जोड़कर घर-घर जागरूकता अभियान चलाने और संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर