बसंतराय में घरों के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: बसंतराय प्रखंड के जमनीकोला पंचायत स्थित जमनीकोला गांव में घरों के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों के बेहद करीब से गुजर रही बिजली लाइन के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीण मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद कलीम सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे कई बार बिजली विभाग को आवेदन देकर हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने अथवा सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, एक मोहल्ले में हाईटेंशन तार कई घरों के आंगन के ऊपर से कम ऊंचाई पर गुजर रहा है, जिससे विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि कुछ दिन पहले एक बच्चा करंट की चपेट में आकर झुलस गया था, जिसके बाद इलाके में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते हाईटेंशन लाइन का रूट नहीं बदला गया या तार की ऊंचाई बढ़ाकर सुरक्षित व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के नीचे छिपाई 302 लीटर विदेशी शराब जब्त, बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

कटिहार: जिले के कोढ़ा थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ागाड़ स्कूल के

कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 गिरफ्तार; शराब और गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद

कटिहार: अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने जिले में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन

बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।