कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया संघ अध्यक्ष एवं मुखिया मेराज आलम ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

मुखिया मेराज आलम ने बताया कि पंचायतों को आधुनिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी।

प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों के विकास एवं आधुनिकीकरण, डिजिटल पंचायत व्यवस्था, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, जल-जीवन-हरियाली अभियान, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल पंचायत सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, आदर्श पंचायत निर्माण तथा पंचायती राज की नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

मुखिया मेराज आलम ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सुशासन और बेहतर जनसेवा को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभवों और नई जानकारियों को अपने पंचायत क्षेत्र में लागू कर ग्रामीण विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का भी अवसर मिल रहा है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों की विकास कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिल रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित