मनरेगा पशु शेड निर्माण में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड की फूलपहाड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित पशु शेड निर्माण योजना में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा और उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई लाभुकों के नाम पर पशु शेड निर्माण के लिए सरकारी राशि की निकासी कर ली गई, लेकिन धरातल पर कहीं भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया। शिकायत पत्र में कहा गया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों एवं दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत के साथ कई लाभुकों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी सौंपे। वहीं, उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि शिकायत की नियमानुसार जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न