सबकी योजना, सबका विकास अभियान–2026’ का शुभारंभ, जनभागीदारी से बनेगी ग्राम पंचायत विकास योजना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय एवं झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सबकी योजना, सबका विकास अभियान–2026’ के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) 2026-27 के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने और ग्राम पंचायतों को विकास की वास्तविक इकाई के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना तभी सफल होगी, जब महिलाओं, युवाओं, किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजनों एवं अन्य सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका, सहभागी ग्रामीण नियोजन, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वय पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण पंचायतों में विकास योजनाओं को अधिक पारदर्शी, सहभागी और परिणामोन्मुख बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न