पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बीएलए-2 की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने मतदान केंद्रवार अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जिन लोगों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनसे संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उनका नाम दर्ज कराने में सहयोग करें। अभियान के दौरान आने वाली तकनीकी या प्रशासनिक समस्याओं की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों और पार्टी नेतृत्व को देने को भी कहा।

बैठक में पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में बीएलए-2, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले