गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज के एनएसएस यूनिट-5 के पांच स्वयंसेवकों का चयन राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए किया गया। विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में किया गया था। गोड्डा कॉलेज से छह स्वयंसेवक चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे, जिनमें से पांच का चयन राज्य स्तरीय प्रक्रिया के लिए हुआ।

राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में किया गया। इसमें गोड्डा कॉलेज के पांच स्वयंसेवकों समेत सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका से कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, व्यक्तित्व, सांस्कृतिक प्रतिभा, परेड के निर्धारित मापदंड समेत अन्य आवश्यक मानकों का मूल्यांकन किया गया।

गोड्डा कॉलेज से चयनित पांच स्वयंसेवकों में शिखा कुमारी, सुमिता सोरेन, रौशन मुर्मू, अनिल सोरेन और मनोज हांसदा शामिल हैं। उपरोक्त जानकारी गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-5 की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रीबा वाणी तिर्की ने दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले