एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में शिक्षकों ने संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एमएसीपी) योजना के लाभ से वंचित किए जाने संबंधी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चिल्हा में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि एमएसीपी योजना का लाभ अन्य राज्यकर्मियों की तरह शिक्षकों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने इसे शिक्षकों का न्यायोचित और संवैधानिक अधिकार बताते हुए विभागीय आदेश को भेदभावपूर्ण करार दिया।

झारोटेफ के जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन ने कहा कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक तोहिद आलम सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ देने की मांग की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले