वरीय अधिवक्ता अविनाश यादव के निधन पर कटिहार कोर्ट में शोकसभा आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: कटिहार कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अविनाश यादव के निधन से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव और सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संघ के सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि स्व. अविनाश यादव आपराधिक मामलों के कुशल अधिवक्ता होने के साथ-साथ नेक इंसान भी थे। वे पूर्व में सहायक लोक अभियोजक एवं लॉ कॉलेज के प्राचार्य के पद पर भी रह चुके थे।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संघ की ओर से दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को तीन लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है। शोकसभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़