समाज कल्याण योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, पोषण सेवाओं, ईसीसीई गतिविधियों, सेविका-सहायिका के रिक्त पदों तथा विभिन्न योजनाओं के लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 1869 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं, जिनमें 1868 केंद्र संचालित हैं और 1843 केंद्र खुले पाए गए। उपायुक्त ने सभी केंद्रों का नियमित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लापरवाही या अनियमितता मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े 66,022 बच्चों में 52,472 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं 52,235 बच्चों को मॉर्निंग स्नैक और 36,902 बच्चों को हॉट कुक्ड मील उपलब्ध कराया गया। उपायुक्त ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) गतिविधियों की भी समीक्षा हुई। बताया गया कि 1370 आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई गतिविधियां पूरी की जा चुकी हैं। शेष केंद्रों में भी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया गया।

सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अगस्त 2026 में 1774 आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा 1762 सहायिकाएं कार्यरत हैं। उपायुक्त ने रिक्त पदों को नियमानुसार भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

सुंदरपहाड़ी और बोआरीजोर प्रखंडों में पोषण स्तर में सुधार पर विशेष जोर देते हुए कुपोषित एवं अति-कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी करने को कहा गया। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर बच्चों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर पोषण व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पोषण अभियान एवं किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़