पुरानी पेंशन कर्मियों का हक, जल्द लागू करे सरकार : ऐक्टू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: राष्ट्रीय पेंशन स्कीम (एनपीएस) और एकीकृत पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विरोध में सरकारी कर्मियों ने मंगलवार को देशभर में काला दिवस मनाया। ऐक्टू ने भी काला दिवस का समर्थन करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने पुरानी पेंशन को सरकारी कर्मियों का हक बताते हुए कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु तक देश और राज्य की सेवा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे के सहारे से वंचित कर दिया गया है।

कॉमरेड मुकेश मुक्त ने कहा कि वर्ष 2004 में तत्कालीन केंद्र की वाजपेयी सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) को समाप्त कर सरकारी कर्मियों के बुढ़ापे को खतरे में डाल दिया। उन्होंने एनपीएस और यूपीएस को कर्मचारियों के भविष्य के साथ छल बताया।

उन्होंने कहा कि शेयर बाजार पर आधारित पेंशन स्कीम कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं रख सकती। पुरानी पेंशन ही सरकारी कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक सम्मान की गारंटी है।

मुकेश मुक्त ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एनपीएस और यूपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को पूरी तरह बहाल नहीं करती, तब तक कर्मचारियों के समर्थन में संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से सरकारी कर्मियों के हित में जल्द पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस