मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्वती नगर में माताश्री की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर/मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर और मुंगेर क्षेत्र के दौरे के दौरान तारापुर के पार्वती नगर स्थित बीएड कॉलेज पहुंचकर अपनी स्मृतिशेष माताश्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के समक्ष नमन कर अपनी माताश्री को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के.एम. कॉलेज, बेलारी, असरगंज स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद वे लखनपुर स्थित अपने निजी आवास के लिए रवाना हुए। लखनपुर से मुख्यमंत्री बीएड कॉलेज, पार्वती नगर, तारापुर पहुंचे, जहां उन्होंने माताश्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत भागलपुर के संबंधित प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न