कुरसेला के गोबराही दियारा पहुंचे डीएम, नाव से गंगा पार कर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। कुरसेला प्रखंड के गंगा नदी पार स्थित बेहद दुर्गम गोबराही दियारा में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी खुद पहुंचे। डीएम अधिकारियों के काफिले के साथ खेरिया घाट पहुंचे और बड़ी देशी नाव से उफनती गंगा पार कर गोबराही दियारा का रुख किया। सुरक्षा के मद्देनजर उनकी नाव के साथ राज्य आपदा मोचन बल की तीन आधुनिक मोटरबोट लगातार एस्कॉर्ट करती रहीं। वहीं, बाढ़ से होने वाली बीमारियों के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष मेडिकल टीम को भी साथ ले जाया गया।

गोबराही दियारा पहुंचकर डीएम ने दुर्गा स्थान टोला और घाट टोला का सघन भ्रमण किया। उन्होंने जलमग्न बस्तियों, विस्थापित परिवारों और पशुचारे की उपलब्धता का प्रत्यक्ष जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों तक हर जरूरी सहायता जल्द पहुंचाने का निर्देश दिया। प्रशासन का यह दौरा जमीनी स्तर पर राहत व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखने और बाढ़ प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम आशुतोष द्विवेदी ने गोबराही में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सरकारी सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और राशन सामग्री के भंडारण की जांच की। रसोई प्रभारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों और बच्चों को समय पर शुद्ध, पौष्टिक और गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाए। भौगोलिक कठिनाइयों को देखते हुए गोबराही दियारा के लिए नियमित रूप से बड़ी सरकारी नौकाएं तैनात करने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दियारा वासियों के आवागमन, सुरक्षित निकासी और राशन की ढुलाई में सुविधा हो सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न