अवैध अंग्रेजी नकली शराब बनाने का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण कराने को लेकर पुलिस के द्वारा जिला में अवैध ढंग से शराब भटी चलाने वाले हो या इसके अवैध कारोबारी में शामिल लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।इसी क्रम में जिला अंतर्गत अवैध अंग्रेजी शराब बनाने का पुलिस ने किया भंडाफोड़। मिली जानकारी अनुसार साहिबगंज जिला के तालझारी प्रखंड क्षेत्र के महाराजपुर कल्याणी स्थित सरकारी विदेशी शराब दुकान के एक कर्मी के रसोई घर में बनाये जा रहे नकली शराब पुलिस ने जब्त किया है।दरअसल, ग्रामीणों व शराब दुकान के एक कर्मी के साथ कथित रूप से नकली शराब बनाने को लेकर वाद विवाद हो रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस ने पहुंच कर छानबीन किया तो पाया कि किचन रूम में नकली शराब बनाया जा रहा था। नकली शराब बनाते पुलिस ने पकड़ कर दुकान सील कर दिया है। नकली शराब बनाते कर्मी को ग्रामीणों ने पड़ककर पुलिस को सूचना दी थी। उधर पुलिस के पहुंचते ही दुकानदार मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नकली शराब खाली बोतल स्टीकर बरामद किया। जानकारी के अनुसार, शराब दुकान का एक स्टाफ अपने किचन रूम में शराब बना रहा था। सुबह एक ग्राहक दुकान पर आकर शराब मांगने लगा तो स्टाफ द्वारा कहा गया कि 10 बजे दुकान खुलने का सरकारी समय है। तभी कस्टमर किचन को बाथरूम समझकर अंदर गया तो देखा कि नकली शराब बनाया जा रहा है।

जिसे देखते ही उक्त ग्रामीण भड़क उठा और बाहर आकर शोर मचाने लगा। इसी क्रम में दुकान के स्टॉफ के साथ ग्रामीणों की बहस होने लगी और एक ग्रामीण ने इसकी सूचना तालझारी थाना को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नकली शराब को जब्त कर वरीय पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एससीडीपीओ विमल कुमार त्रिपाठी, पुलिस इंस्पेक्टर, बीडीओ पवन कुमार, सीओ राम बिना प्रसाद, एक्साइज विभाग से इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राणा, एएसआई मनोज आजाद, सियाराम पंडित आदि मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सभी पदाधिकारी के उपस्थिति में विदेशी शराब दुकान खोला गया और विभिन्न कंपनी के शराब को जांच के लिए भेजने के लिए नमूने संग्रहण किया गया।इस संबंध में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया मैक ड्यूल एक पेटी में रखा हुआ 7 लीटर, प्लास्टिक बोतल में 3:30 लीटर रंगीन शराब, 20 लीटर के जार में तीन लीटर रंगीन शराब खाली बोतल विभिन्न साइज में 40 पीस स्टिकर 22 पीस कोक ढक्कन 70 पीस एवं सेल्समेन के पास से एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में पुलिस विभाग के अधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मौजूद थे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और