पाकुड़ : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के तहत समाहरणालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा भारत के मानचित्र पर दीया जलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जिला के प्रत्येक मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारियों सह परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एपीआरओ पवन कुमार, डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश, जिला समेत स्वीप कोषांग के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी दीया जलाकर मतदान के लिए अपील किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 20 नवंबर को फेस्टिव मूड में मतदाता बूथ पर पहुंचे और मतदान करें। यह अवसर हमें अपने जनप्रतिनधि चुनने का है, निर्भिक होकर मतदान करें, बिना किसी लालच, लोभ, भय के मतदान करें ताकि सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।





