खेत जोग रहे एक युवक की निर्मम हत्या से गांव में सनसनी,एक महिला समेत तीन व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:थाना अंतर्गत पिपरा गणेशपुर गांव के बहियार में खेत जोग रहे दो भाई में से उत्पल मंडल उम्र लगभग उम्र 20 वर्ष पिता अजय मंडल नाम के एक युवक का धारदार हथियार से निर्भय रूप से हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है| घटना के बारे में पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा नितिन खंडेलवाल ने बताया कि इस घटना में तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और पुलिस आगे के अनुसंधान में जुटी हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने घटना में प्रयोग हसवा एवं कमीज सहित अन्य सामग्री बरामद किया है | घटना के संबंध में विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि को गांव के आसपास मृतक युवक उत्पल मंडल और उसके छोटे भाई विद्यासागर मंडल दोनों मिलकर गांव के बहियार में अपने फसल जोगने गया था| इसी क्रम में खेत चरते हुए एक बैल उसके खेत में घुस गए| यह देखकर उसके छोटे भाई विद्यासागर बैल को भागते हुए उसके खेत से काफी दूर तक खदेड कर ले गए| बैल को भगाकर जब वह अपने भाई के पास वापस आ रहा था तो देखा कि कुछ दूरी से होकर कुछ आदमी सरसों के खेत से भाग रहा है, एवं जब वाह अपने भाई के पास पहुंचा तो देखा कि उसका भाई खून से लत पथ होकर कराह रहा है।तुरंत उसने मोबाइल पर इस बात की घटना उसके घर वालों को बताया| घर वाले जब तक वहां पर पहुंच पाते तब तक वह बेहोश हो गया था और घर ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई | घटना की सूचना पाकर बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह इंस्पेक्टर सुधीर कुमार तथा डीएसपी नितिन खंडेलवाल तुरंत मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया है| इस घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है |शव की पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया है| एवं घटना के संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दिया है| गांव के बगल में घटित इस घटना से गांव वाले काफी भैभीत दिख रहे हैं मृतक युवक आपने माता पिता का सबसे बड़ा संतान था। जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था | इस घटना से उसके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है| और मां-बाप का रो रो कर बुरी हालत हो गई है|

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की